प्यार का पंचनामा फिल्म से फैंस के दिलों को जीतने वाली नुसरत भरूचा अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस को एंपायर स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान नुसरत कॉटन की बैकलेस मेक्सी ड्रेस में नजर आईं। ओपन हेयर और लाइट ग्लोइंग मेकअप में नुसरत का लुक गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
नुसरत ने यहां पैपराजी को कई पोज भी दिए। एक्ट्रेस के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि नुसरत के वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने उन्हें उर्फी जावेद समझ लिया। कईयों ने तो नुसरत को उर्फी समझकर वीडियो पर कमेंट भी कर दिया। लोगों का ऐसा मानना है कि इस लुक में नुसरत भरूचा बिल्कुल उर्फी जावेद लग रही हैं।














