बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने क्यूट अंदाज के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपनी फोटोज और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में उनकी लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा जिम में एक्सरसाइज़ करने गई हैं, लेकिन एक्सरसाइज़ करते-करते वे अचानक से डांस करना शुरू कर देती हैं। इस वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। नोरा को डांस करते देख जिम ट्रेनर भी नाचना शुरू कर देते हैं। फैंस इस वीडियो पर कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।














