नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने शानदार डांस से बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है। नोरा फतेही अपने डांस के साथ ही अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें फॉलो करना पसंद करते हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। इस बीच उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। नोरा फतेही इस लेटेस्ट वीडियो में 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट पर टेरेंस लुईस के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान नोरा फतेही ने ब्लू थाई हाई स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने हुई है। नोरा के साथ मंच पर दिव्या खोसला कुमार भी नजर आएंगी। इसके अलावा नीलम कोठारी और चंकी पांडे भी शो का हिस्सा होंगे। इनके साथ मलाइका और टेरेंस डांस करते नजर आएंगे।














