अपने स्टाइल, फैशन और डांस के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ो में फैन्स हैं जो एक्ट्रेस की हर पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार बरसाते है। नोरा भी फैन्स के साथ अपनी हर गतिविधि शेयर करती रहती हैं। इसी बीच नोरा फतेही का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें अंग्रेजी गाने पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके लुक की बात करे तो उन्होंने ब्लू कलर का शॉर्ट्स और व्हाइट टॉप पहना हुआ है। इस वीडियो में नोरा का काफी शानदार लग रहा है।














