बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) भले ही अपने काम में कितनी भी व्यस्त क्यों न हो लेकिन वे अपने फैन्स के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करना कभी नहीं भूलती। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज फैन्स के लिए शेयर की है। जिनमें नोरा काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही है। फैन्स भी नोरा की इन तस्वीरों पर भरपूर प्यार लुटा रहे है।
नोरा ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा चुकी है। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को एब तक 21 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। इससे नोरा की सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।














