अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अक्सर अपनी शूटिंग से समय निकाल कर अपने दोस्तों को साथ मौज मस्ती पर निकल जाती हैं। निया ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह ब्लू बिकीनी में लग्जरी वॉटर स्पोर्ट्स के मजे लेते दिखाई दे रही हैं। समुद्र के बीच में हवा में मौज मस्ती करती निया के साथ इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
निया समंदर में फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में निया बड़ी खूबसूरती से फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ करती नजर आती हैं, लेकिन कुछ सेकेंड के बाद ही निया शर्मा अपना संतुलन खो बैठती है और पानी में गिर जाती है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'महान गिरावटों को भी एन्जॉय कीजिए।'














