बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्ट्रेस अपने बोल्ड अवतार से फैन्स के होश उड़ाती रहती है। हाल ही में नेहा शर्मा ने खुली शर्ट में हद्द से ज्यादा बोल्ड पोज देकर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस पाउडर ब्लू रंग की ब्रा पहने नजर आ रही हैं। नेहा शर्मा खुले बालों और लाइट मेकअप में बला की हसीन नजर आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर नेहा शर्मा के लाखों फैंस हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। कोई हार्ट और फायर इमोजी बनाकर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं एक यूजर ने लिखा- 'मैडम जान लेलोगी क्या'? एक अन्य ने लिखा, 'तुम तो सुंदरी नहीं परम सुंदरी हो'। एक अन्य ने लिखा- 'शर्मा जी की बेटी छा गई'। आपको बता दें कि नेहा शर्मा क्रूक, क्या सुपर कूल हैं हम, यंगिस्तान, यमला पगला दीवाना, तुम बिन 2, मुबारकां और तान्हाजी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।














