होली के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर किए है। इन फोटो में नेहा अपने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ होली खेल रही हैं। नेहा धूपिया के इस होली फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। नेहा धूपिया और अंगद व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं । दोनों बेटी मेहर के साथ मस्ती करते हुए एक दूसरे को रंग-बिरंगा गुलाल लगा रहे हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने फैंस को होली की ढेरों शुभकामनाएं भी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा 'हैप्पी होली, हमारी तरफ से आपके लिए प्यार'। (Photos:nehadhupia/Instagram)














