एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी स्टाइलिश तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में मौनी ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर की है। जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मौनी रॉय ने लाल रंग की Satin हाई स्लिट ड्रेस में अपना लेटेस्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है। ये रेड गाउन स्लिट होने के साथ-साथ ऑफ-शोल्डर भी है। जिसे मौनी ने बेहद शानदार तरीके से कैरी किया है। मौनी ने अपने इस लुक को ब्लैक बूट्स और ब्लैक साइड बैग के साथ टीमअप किया है। जो उनके लुक को और भी शानदार बना रहा है।
मौनी की ये बोल्ड अंदाज देख फैन्स क्रेजी हुए जा रहे हैं। मौनी इससे पहले भी अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियां बटोरती दिखाई दे चुकी हैं। जिसे फैंस खूब पसंद भी करते हैं। खबर है कि मौनी रॉय अगले साल अपने बचपन के दोस्त के साथ शादी करने वाली है।














