मौनी रॉय (Mouni Roy) अब टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ रोमांस करती नजर आने वाली है. टाइगर और मौनी रॉय का यह रोमांटिक सफर किसी फिल्म के लिए नहीं है बल्कि एक पंजाबी म्यूजिक के लिए है। दरअसल, टाइगर श्रॉफ का पहला पंजाबी गाना 'पूरी गलबात' की टीज़र रिलीज़ हुआ है, जिसमें उनके साथ मौनी रॉय इश्क लड़ाती नजर आ रही हैं। टाइगर श्रॉफ ने इस टीज़र को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैन्स इस वीडियो के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।














