ऐक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर बेहद पॉप्युलर हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। मौनी रॉय की तस्वीरों पर फैंस भरपूर प्यार लुटाते है। हाल ही में मौनी रॉय ने एक वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी 'जलेबी बेबी' पर डांस करती दिख रही हैं। मौनी का डांस देखकर कई लोगों को नागिन की याद आ गई है। उनके एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया है, सच में ब्लैक कोबरा लग रही हो। एक ने लिखा है, नागिन डांस में आप नागिन को हरा दोगी। एक और ने लिखा है, नागिन जलवा।














