बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रही हैं। 30 जून को मंदिरा के पति राज कौशल (Raj Kaushal) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस समय मंदिरा के दोस्त उनके सपोर्ट में खड़े हैं। वह उनकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच मंदिरा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय (Mouni Roy) ने उनके साथ की तस्वीरें शेयर की हैं।














