एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर अपना जलवा दिखाती रहती हैं। वह आए दिन अपने ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है जो अब वायरल हो रही हैं।
मौनी राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। मौनी रॉय की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और वह मौनी रॉय के लुक की तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते है कि मौनी रॉय ने व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं।














