बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। उनकी तस्वीरें हों या वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। ऐसे में मौनी रॉय ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट को फैन्स के बीच शेयर किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस स्टाइलिश के साथ-साथ काफी हॉट भी लग रही हैं। फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इस दौरान प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई और स्टाइलिश अंदाज से फैन्स का दिल जीत रही हैं।
उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'एक अच्छे इंसान बनो, लेकिन इसे साबित करने में समय बर्बाद मत करो।'














