मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए शेयर करती रहती है। सोशल मीडिया पर मौनी की जबरदस्त फैन फोलोइंग है जिसकी वजह से एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो शेयर होती ही वायरल होने लगती है। हाल ही में मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो 'कजरा मुहब्बत वाला' सॉन्ग पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं। खबर लिखे जाने तो इस वीडियो को 131,304 लाइक्स मिल चुके है। इस वीडियो में मौनी रॉय (Mouni Roy Video) ने पिंक कलर का खूबसूरत सा सूट पहना हुआ है। जिसमें उनका लुक काफी क्यूट और शानदार लग रहा है।














