क्या अदा क्या जलवे तेरे... मौनी, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस गुनगुना रहे ये गाना; PHOTOS

By: Pinki Fri, 04 Feb 2022 10:56:53

क्या अदा क्या जलवे तेरे... मौनी, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस गुनगुना रहे ये गाना; PHOTOS

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इस समय अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। मौनी रॉय ने बीते 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ शादी की है। मौनी-सूरज की हल्दी से लेकर मेहंदी-शादी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही। शादी की फोटोज के बाद एक्ट्रेस लगातार अपनी खूबसूरत फोटोज का दीदार फैंस को करवा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद ही स्टनिंग और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। शादी के बाद मौनी के चेहरे पर अब एक अलग ही निखार देखने को मिल रहा है। मौनी रॉय ने अपनी पिक्चर्स शेयर कर लिखा कि इन दिनों वह बेहद खुश हैं। स्विमिंग पूल के किनारे कोजी अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय ब्लू कलर के डीपनेक स्लीवलेस सीक्वेंस वाले ब्लाउज और लहरिया ड्रेस में कमाल की लग रही हैं। मौनी की तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी प्यार लुटाते हुए तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2023 lifeberrys.com