बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिसमस सेलिब्रेशन (Mouni Roy Christmas Celebration) की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में मौनी गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। गोल्डन ड्रेस संग मौनी ने अपने आई मेकअप को स्मोकी टच दिया है। ओपन हेयर और न्यूड लिपस्टिक में मौनी डीवा लग रही हैं। मौनी ने अपने ग्लैमरस लुक को गोल्डन हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया।














