बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने फोटोशूट को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है। इस बार मौनी ने शर्ट के सारे बटन खोलकर तस्वीरें खिंचवाई हैं। वह बिल्कुल टॉम ब्वॉय वाले लुक में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी ओलिव ग्रीन कलर की ओपन शर्ट और रिप्ड जीन्स में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने बोल्ड काजल, न्यूड मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला रखा है।














