न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Amitabh Bachchan के बंगले के बाहर MNS ने लगाया बैनर, लिखा - Big b show Big heart; जानें क्या है मामला

मुंबई महानगरपालिका अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'प्रतीक्षा' की एक तरफ की दीवार तोड़ने की तैयारी कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 11:52:21

Amitabh Bachchan के बंगले के बाहर MNS ने लगाया बैनर, लिखा -  Big b show Big heart; जानें क्या है मामला

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर की एक दीवार को तोड़ने की तैयारी मुंबई में हो रही है। मुंबई महानगरपालिका अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'प्रतीक्षा' की एक तरफ की दीवार तोड़ने की तैयारी कर रही है। अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने बुधवार रात अमिताभ के बंगले के बाहर एक बैनर लगाया है। बैनर में लिखा है Big b show Big heart 'प्रतीक्षा' संत ज्ञानेश्वर रास्ते के चौड़ीकरन करने के लिए बीएमसी और लोगो की मदद करिए। दरअसल, अमिताभ बच्चन का बंगला संत ज्ञानेश्वर मार्ग पर है और बीएमसी इस सड़क को चौड़ा करना चाहती है, जिसकी वजह से अमिताभ के बंगले के एक दीवार को गिराना पड़ेगा।

BMC एक्टर के बंगले की दीवार तोड़कर 60 फीट चौड़ी करना चाहती है, क्योंकि इस वक्त इस रोड की चौड़ाई मात्र 45 फीट है। अमिताभ बच्चन के घर के सामने रोज जाम लगता है, जिस वजह से ये फैसला लिया गया है। साल 2017 में ही अमिताभ बच्चन को बीएमसी ने नोटिस भेज दिया था, लेकिन बिग बी ने अब तक इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक,'बीएमसी ने मुंबई उपनगरीय कलेक्टर सिटी सिर्वे के अधिकारियों को ऑर्डर दिया है कि वह बंगले के उस हिस्से का सटीक ब्योरा दें, जिसे सड़क चौड़करण में तोड़ने की जरूरत है।'

नगर पार्षद की वकील ट्यूलिप ब्रायन मिनरांडा से जब पूछा गया कि अमिताभ बच्चन के अलावा इस सड़क के आसपास और भी तो घर हैं तो सिर्फ अमिताभ के बंगले की दिवार तोड़ने की बात क्यों उठ रही है।

इस पर ट्यूलिप ने कहा, 'अमिताभ के बंगले से सटे प्लॉट पर नाला बनाया गया, लेकिन ऐक्टर के घर को कुछ भी नहीं किया गया। वहीं दूसरी तरफ यह परियोजना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस एरिया के आसपास कुछ स्कूल, इस्कॉन मंदिर और मुंबई स्मारक हैं और अमिताभ के बंगले के कारण परियोजना को अचानक रोक दिया गया था।'

कोर्ट जा चुके हैं अमिताभ

आपको बता दें, बीएमसी से नोटिस मिलने के बाद एक्टर ने कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए इस काम पर रोक लगा दी थी। लेकिन पिछले वर्ष कोर्ट ने काम फिर से शुरू करने की बात कही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर