बॉलीवुड के फेमस एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) 55 साल की उम्र में भी काफी फिट एंड फाइन हैं। हाल ही में जब वह हॉस्पिटल में सिटी स्कैन करवाने पहुंचे तो उनके फैन्स काफी परेशान देखे। मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वह हॉस्पिटल में सिटी स्कैन कराने गए थे। अभिनेता-मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने हाल ही में बेंगलुरु के एक अस्पताल में अपना सीटी स्कैन करवाया। उन्होंने बताया कि वे ठीक है और सब नॉर्मल है। मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में सीटी स्कैनर बेड पर बैठे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की।














