फिल्म ‘मर्डर’ में बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में हंगामा मचाने वालीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) इन दिनों अपने एक पुराने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। इस वीडियो को मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का नजर आता है। वीडियो मल्लिका के ड्रेस की वजह से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बैकलेस ड्रेस पहना हुआ है।
वीडियो में मल्लिका अपने ड्रेस को संभालती हुईं नजर आ रही हैं। वह इस ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। भले ही यह वीडियो पुराना हो, लेकिन उनकी ड्रेस की वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को उनका ड्रसिंग सेंस बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है। वहीं, कुछ लोग मल्लिका की खूबसूरती की तारीफ में भी कमेंट्स करते नजर आए।














