मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा अपने आउटफिट्स से फैंस को सरप्राइज करती हैं। साथ ही इंस्पायर भी करती हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें भी ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ता है। इस बार उनको धोखा उनकी ड्रेस ने नहीं बल्कि हाई हील्स ने दिया, जिसकी वजह से मलाइका फिसल गईं। मलाइका अरोड़ा, रविवार रात करिश्मा कपूर के घर पार्टी के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेहद खूबसूरत एमरल्ड कलर की वेलवेट ड्रेस के साथ हाई हील्स पहनी थी।
मलाइका अरोड़ा, करिश्मा के घर में जाने के लिए गाड़ी से उतरीं तो फिसल गईं। इसमें कसूर उनकी हील्स और स्लोप वाली जमीन का था। मलाइका के साथ खड़े शख्स ने उन्हें गिरने से बचाया और फिर वह जल्दी से आगे बढ़ गईं। मलाइका ने अपने साथ चल रहे शख्स को कहा कि स्लोप की वजह से वह फिसल गईं। वहीं उनकी तस्वीरों खींचने आई पैपराजी ने यह पूरा वाकया अपने कैमरा में कैद कर लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।














