अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), राधिका मदान (Radhika Madan) और तब्बू (Tabbu) की फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इससे पहले बीते गुरुवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। अर्जुन कपूर की इस फिल्म ने उनके करीबी दोस्तों को काफी इम्प्रेस किया है। फिल्म से इम्प्रेस होने वालों में अर्जुन की लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी हैं। मलाइका ने न सिर्फ फिल्म देखी बल्कि बकायदा इसका रिव्यु भी कर डाला है। साथ ही इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैन्स से इस फिल्म को देखने की अपील भी की है।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से अर्जुन का पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर की तारीफों के पुल बांधे हैं। मलाइका लिखती हैं, 'क्या धमाकेदार फिल्म है। सभी कलाकारों ने जबदस्त परफॉरमेंस दी है'। साथ ही मलाइका ने ‘लेट्स गो टू मूवी’ स्टीकर के साथ पोस्टर शेयर कर सभी फैन्स से फिल्म देखने की अपील भी की है।
![‘कुत्ते’ से इम्प्रेस हुईं मलाइका अरोड़ा, बांधे अर्जुन कपूर की तारीफों के पुल malaika arora,arjun kapoor,kuttey,kuttey movie,bollywood news in hindi,entetainment news in hindi]()
उधर, मलाइका से अपनी तारीफ सुनकर अर्जुन कपूर की खुशी से फूले नहीं समाए। अर्जुन ने अपनी लेडी लव की स्टोरी को अपनी स्टोरी में शेयर किया है। साथ ही अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा को अपनी सबसे बड़ी चीयर लीडर बताया है।
बता दें, फिल्म ‘कुत्ते’ से मशहूर डायरेक्टर और कंपोजर विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। इस फिल्म का म्यूजिक विशाल भारद्वाज द्वारा दिया गया है। मलाइका अरोड़ा को तो यह फिल्म काफी पसंद आई पर अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म ऑडियंस को कितना इम्प्रेस कर पाती है।