बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए मलाइका अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है जिनपर फैंस भरपूर प्यार लुटाते है। इसी कड़ी में मलाइका ने अपने एक वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है। वीडियो में मलाइका अलग-अलग यूनिक स्टाइल में बेहद हॉट और रिवीलिंग पोज देती हुई दिख रही हैं।
इस वीडियो को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए मलाइका कैप्शन में लिखती हैं, 'वीकेंड फील्स...लव द एडिट।' मलाइका इस वीडियो में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं।
वीडियो के अलग-अलग क्लिप में मलाइका अलग-अलग एंगल से पोज देती हुई दिख रही हैं। वह कभी ह्वाइट थाई स्लिट ड्रेस में देख रही हैं तो कभी वह स्विमिंग पूल के किनारे पर बिकिनी में अदायें दिखा रही हैं, तो कभी ब्लैक मिडी, कभी रेड और सिल्वर रिवीलिंग ड्रेस में हॉट पोज दे रही हैं। अपनी हर अदा में मलाइका हॉट और सेक्सी लग रही हैं।














