बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीते काफी वक्त से एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग रिलेशनशिप को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा में बनीं हुई हैं। दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ खास पल बिताते देखा जाता है। हाल ही में मलाइका और अर्जुन मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस बीच मलाइका के लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड लुक फैंस के होश उड़ा रहा हैं। बता दे, 48 साल की उम्र में भी मलाइका बोल्डनेस के मामले में इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं।














