डांसिंग डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने फैंस को ट्रीट दिया है। मलाइका ने हाल ही में एक ब्लू शिमरी थाई-हाई स्लिट गाउन में अपनी तस्वीरें साझा करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन फोटोशूट में मलाइका ने नेड्रेट टैसिरोग्लू (NEDRET TACIROGLU) का कलेक्शन पहना है। इस लुक के साथ मलाइका ने मिनिमल जूलरी पहनी है। ब्लू कलर के क़ॉन्ट्रास्ट में सिल्वर डायमंड जूलरी ज्यादा जच रही हैं। मलाइका ने ड्रेस के साथ खन्ना ज्वेलर्स से ईयररिंग और रिंग्स टीमअप किया है।
मलाइका की हेयर स्टाइलिंग और मेकअप किया मेघना भूटानी ने। ड्यूई मेकअप के साथ मलाइका को बोल्ड रे़ड लिपस्टिक का डेडली कॉम्बिनेशन है। मलाइका ने इस पार्टी लुक के लिए अपने हेयर ओपन रखा है, जो उनके पूरे ग्लैमर लुक को कंपलीट कर रहा है।
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।














