न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को वकील ने बताया अवैध, कहा - पुलिस के पास ऐसा कोई वीडियो नहीं जिसे हम पोर्नोग्राफी कहें

राज के वकील ने कहा है कि वो अब इस केस को लेकर हाई कोर्ट जा रहे हैं। वकील का कहना है कि राज की गिरफ्तारी अवैध है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 6:14:02

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को वकील ने बताया अवैध, कहा - पुलिस के पास ऐसा कोई वीडियो नहीं जिसे हम पोर्नोग्राफी कहें

पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफतार किए गए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पुलिस कस्टडी 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। राज की गिरफ्तार होने के बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जहां ये बात सामने आई है कि राज पोर्न इंडस्ट्री को एक बड़े लेवल पर ले जाना चाहते थे। अब इस केस में राज के वकील सुभाष जाधव ने ईटाइम्स से बात करते हुए कई बातें कहीं हैं।

राज के वकील ने कहा है कि वो अब इस केस को लेकर हाई कोर्ट जा रहे हैं। वकील का कहना है कि राज की गिरफ्तारी अवैध है। वो आगे कहते हैं 'अब तक कोई भी ऐसा वीडियो पेश नहीं किया गया है जिसे पोर्नोग्राफी कहा जा सके। 4000 पेज की चार्जशीट जरूर दायर की गई है लेकिन पुलिस के पास ऐसा कोई वीडियो नहीं है जिसे हम पोर्नोग्राफी कहें। जिस वजह से धारा 67 ए के तहत राज की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है।'

9 करोड़ में 121 पोर्न वीडियो बेचने की कर रहे थे तैयारी

उधर, पुलिस का कहना है कि एक व्हाट्सऐप चेट से यह पता चला है कि राज कुंद्रा 121 पोर्न वीडियो को 9 करोड़ रुपए में बेचने वाले थे। यह एक इंटरनेशनल लेवल की डील थी। इस बीच उनका एक ईमेल भी लीक हुआ है, जिसमें कुंद्रा की 'डर्टी' फिल्म मेकिंग का पूरा नियम-कानून लिखा हुआ है। अश्लील फिल्मों के इस कारोबार के प्रोजेक्ट को 'ख्वाब' नाम दिया गया था।

सुभाष जाधव आगे कहते हैं 'और जितनी भी धाराएं उनपर लगाई गई हैं, उनमें बेल मिल जाती है। इस केस से जुड़े दूसरे आरोपी मुनव्वर फारूकी को कोर्ट ने पहले ही बेल पर रिहा कर दिया है।'

एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस ने कोर्ट से कहा है कि राज कुंद्रा ने जो पैसे कमाएं हैं वो उन्होंने ऑनलाइन बेटिंग में इस्तेमाल किए हैं। जिस वजह से पुलिस अभी उनसे और पूछ-ताछ करना चाहती है। पुलिस राज के यस बैंक अकाउंट और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका अकाउंट की जांच कर रही है।

उधर, राज कुंद्रा के मुंबई वाले घर पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। क्राइम ब्रांच की टीम यहां राज के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पहुंची है। कहा जा रहा है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछ-ताछ की जा सकती है। लेकिन एक्ट्रेस को अब तक इस जांच से जुड़ा कोई भी समन नहीं भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका