न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'The Kashmir Files' के लिए गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, लेकिन...

फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म में स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भी एक गाना गाने वाली थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 3:28:48

'The Kashmir Files' के लिए गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, लेकिन...

साल 1990 में कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा इन दिनों पूरे देश में हो रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 180 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म में स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भी एक गाना गाने वाली थीं।

ई टाइम्स से बातचीत में विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने कहा, 'द कश्मीर फाइल्स में कोई गाना नहीं है। ये एक दुखभरी कहानी है, लेकिन साथ ही ये नरसंहार पीड़ितों को हमारी श्रद्धांजलि है। मैंने एक कश्मीरी सिंगर से लोकगीत रिकॉर्ड किया था। हम चाहते थे कि लता दीदी हमारे लिए गाना गाए। उन्होंने फिल्मों में गाना बंद कर दिया है और रिटायर हो गई थीं। इसके बावजूद हमने उनसे गाना गाने के लिए रिक्वेस्ट की। वह पल्लवी के करीब थीं। ऐसे में वह हमारी फिल्म में गाना गाने के लिए मान गई थीं।'

विवेक अग्निहोत्री आगे कहते हैं, 'कश्मीर लता दीदी के दिल के बेहद करीब था। उन्होंने कहा था कि कोविड केस जब कम हो जाएंगे तब वह ये गाना रिकॉर्ड करेंगी। उन्हें स्टूडियो में जाने की परमिशन नहीं थी, ऐसे में हम उनके साथ रिकॉर्ड करने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, उनका निधन हो गय। उनके साथ काम करने का मेरा सपना अब हमेशा के लिए केवल सपना ही रह गया है।'

फिल्म ने कमा लिए 180 करोड़ रूपये

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने सोमवार (The Kashmir Files Box Office Collection Day 11) को 12.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 179.85 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने सूर्यवंशी, स्पाइडर मैन और 83 द फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित

एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा

मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग

Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी

भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो