न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार की मीडिया कवरेज पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा, बोलीं- शर्मनाक! यह कोई मनोरंजन नहीं है; पोस्ट वायरल

सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा में पहुंची शहनाज गिल की बदहवास हालत की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं, जिन्हें देखने के बाद कई सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पैपराजी की जमकर क्लास लगाई है। अब इस कड़ी में कृति सेनन का नाम जुड़ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Sep 2021 7:39:05

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार की मीडिया कवरेज पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा, बोलीं- शर्मनाक! यह कोई मनोरंजन नहीं है; पोस्ट वायरल

बालिका वधु सीरियल से सुर्खियां बटोरने के बाद बिग बॉस-13 और खतरों के खिलाड़ी शो का खिताब जीत मशहूर हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन से उनके परिजन, दोस्त और फैन सदमे में हैं। सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा में पहुंची शहनाज गिल की बदहवास हालत की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं, जिन्हें देखने के बाद कई सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पैपराजी की जमकर क्लास लगाई है। अब इस कड़ी में कृति सेनन (Kriti Sanon) का नाम जुड़ गया है।

kriti sanon,kriti sanon slammed media,sidharth shukla funeral coverage,entertainment,bollywood news

हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने सोशल मीडिया पोस्ट कर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की तस्वीरों को लेकर पैपराजी की जमकर गुस्सा निकाला है। उन्होंने तो यहां तक लिख डाला कि मीडिया के हर वर्ग को अंतिम यात्रा की तस्वीरें नहीं लेनी चाहिए और न ही उसे कवर करना चाहिए।

कृति सेनन का कहना है कि ये जो हुआ वो बड़ा अमानवी लग रहा था। उन्होंने अपने पोस्ट पर लोगों के समर्थन भी मांगे हैं। अपने पोस्ट में कृति सेनन पैपराजी पर जमकर बरसी हैं। इस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'हमारे मीडिया, फोटोग्राफरों और यहां तक कि ऑनलाइन पोर्टलों को इतना असंवेदनशील देखकर मेरा दिल टूट गया है। शर्मनाक! यह न्यूज नहीं है, न ही यह कोई मनोरंजन है। कुछ सीमाएँ खींचो! विवेक रखो! पहले भी कहा था, फिर कह रही हूँ। अंतिम संस्कार को कवर करना बंद करो। उनके सबसे कमजोर समय में अपने कैमरे को उनके चेहरे पर फ्लैश करके व्यक्तिगत नुकसान से निपटने वाले लोगों को परेशान करना बंद करें और ये किस लिए? बस कुछ पोस्ट के लिए?'

कृति सेनन ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, 'ऑनलाइन पोर्टल और चैनलों की भी समान रूप से गलती है। आइए एक स्टैंड लें, उन तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट न करें। ऐसे अमानवीय असंवेदनशील पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ “दिल दहला देने वाला” लिखकर संवेदनशीलता का ढोंग करना बंद करें।'

अनुष्का शर्मा भी जता चुकी है नाराजगी

इससे पहले अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता चुकी है। अनुष्का लिखती हैं- 'वो तुम्हें इंसान नहीं समझते। इसलिए नहीं है कोई लाइन, ना कोई बाउंड्री हैं। तुम्हारी लाश उनके लिए कोई रूह निकला हुआ जिस्म नहीं। बस तस्वीर लेने का एक और मौका है। जितनी हो सके, उतनी। ये वैसे है, जैसे दंगों में किसी जलते घर में से बर्तन चुराने की कोशिश करना।'

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ के अचानक निधन से बेहद हताश हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विरासत लोगों के लिए कुछ नहीं छोड़ रही है। यह लोगों में कुछ छोड़ रही है। बहुत जल्दी चले गए #SidharthShukla. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना। शांति!'' आपको बता दें कि अजय देवगन, वरुण धवन, सलमान खान, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीस सहित कई स्टार सिद्धार्थ की असमय मौत पर दुख जता चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर