बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। कृति सेनन की फिल्म मिमी (Mimi) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और फैंस की बेसब्री को और बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर कृति सेनन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया है। फिल्म के टीजर ने ही बता दिया था कि कृति सेनन (Kriti Sanon) एक बार फिर नए रुप में नजर आने वाली हैं। शुरुआत से ही फिल्म में कृति सेनन का लुक चर्चा में बना हुआ था। अब ट्रेलर में उनका दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
कृति ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- मिमी सब एक्सपेक्ट करती हैं सिर्फ इस अनएक्सपेक्टिड जर्नी के। ये मेरी मिमी है आपके लिए। अपने परिवार के साथ इस कहानी की कुछ झलक देखिए। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हो रही है।














