2014 में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही में कृति की फिल्म ‘मिमी’ रिलीज हुई। फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। इस बीच सोशल मीडिया पर कृति की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि कही कृति ने चुपके से शादी तो नहीं कर ली।














