न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं किरण खेर, मुंबई में चल रहा इलाज

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि सांसद किरण खेर इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और मुंबई में अपना इलाज करवा रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Apr 2021 11:36:56

ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं किरण खेर,  मुंबई में चल रहा इलाज

किरण खेर (Kirron Kher) का मुंबई में इलाज चल रहा है। किरण खेर इन दिनों ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर की इस बीमारी की खबर उनकी पार्टी के ही एक सदस्य ने दी है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि चंडीगढ़ से बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेस रखकर यह जानकारी दी है कि 68 साल की बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अब रिकवरी के स्टेज पर हैं। उन्होंने बताया कि उनका ट्रीटमेंट पिछले साल ही शुरू हो गया था। किरण खेर एक्टर अनुपम खेर की पत्नी हैं। ऐसे में किरण के कैंसर होने की खबर जब से सामने आई है हर कोई हैरान रह गया है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि सांसद किरण खेर इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और मुंबई में अपना इलाज करवा रही हैं। यही कारण है कि वह अगले कुछ दिनों के लिए शहर (चंडीगढ़) में नहीं आ पाएंगी। हालांकि सूद ने यह भी कहा कि अब उनकी स्थिति बेहतर है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, किरण को मल्टीपल मायलोमा है जो एक प्रकार के रक्त कैंसर है और एक्ट्रेस इससे पीड़ित हैं, और उसका मुंबई में इलाज चल रहा है।

हालांकि अभी तक एक्ट्रेस के परिवार की तरफ से इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इतना ही नहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है लॉकडाउन में भी किरण चंडीगढ़ ही रही थीं। 11 नवंबर को उनकी बाईं हाथ टूट गई थी, जिसके बाद चंडीगढ़ में (PGIMER) मेडिकल टेस्ट के दौरान पता चला कि वह मल्टिपल माइलोमा (multiple myeloma- एक प्रकार का ब्लड कैंसर) से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी यह बीमारी बाएं हाथ के बाजू से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। इस बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए 4 दिसम्बर को वह मुंबई गईं। उन्होंने अपनी बातचीत में यह भी बताया कि 4 महीने के ट्रीटमेंट के बाद अब वह रिकवर हो रही हैं और कोकिलाबेन हॉस्पिटल से फिलहाल उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।

किरण ने साल 1990 में हिंदी सिनेमा में निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम से कदम रखा, इस फिल्म के लिए उनको कई अवॉर्ड से नवाजा गया था। इतना ही नहीं ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली के लिए एक्ट्रेस को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके बाद एक्ट्रेस ने तरह तरह के रोल से फैंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना किया है। छोटे पर्दे पर भी एक्ट्रेस ने अपनी छाप छोड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर