2014 में फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) फैन्स के बिच अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बोल्ड लुक और स्टाइलिश अंदाज के लिए काफी पसंद की जाती हैं। कियारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फोटोज और वीडियो फैन्स के साथ करती रहती है। इसी कड़ी में कियारा आडवाणी ने फिर से अपना शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ वरुण धवन को भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में कियारा और वरुण ने दिलजीत दोसांझ के पंजाबी सॉन्ग 'Lover' पर जबरदस्त डांस किया है।
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कियारा और वरुण पहले झूमते हुए डांस कार रहे होते हैं और फिर स्लो मोशन डांस करने लगते हैं।
इस वीडियो के साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा है 'Being Adults'। कियारा के इस डांस वीडियो पर फैन ही नहीं सलेब्स भी कमेन्ट कर रहे है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने जोरदार हसते हुए इमोजी पोस्ट की है। साथ ही एक फैन ने लिखा 'Awesome looking so cute together', तो किसी ने लिखा है 'अरे कोई कबीर सिंह को बुलाओ'।














