बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कियारा आडवाणी ने अपने हालिया फोटोशूट के लिए एक पर्पल पैंटसूट को कैरी किया। कियारा आडवाणी ने टी स्काफ की क्लोदिंग लाइन की वॉर्डरोब से अपने इस खूबसूरत फिट को चुना। कियारा आडवाणी के आउटफिट में बलून स्लीव्स वाला एक ब्लेज़र जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन थी और एक पेंसिल फिट क्रॉप्ड फॉर्मल पैंट थी। कियारा आडवाणी ने अपने पैंटसूट लुक को क्रिश्चियन लुबोटिन के स्टिलेटोस के साथ पेयर किया। कियारा आडवाणी ने अपने लुक को काज फाइन ज्वैलरी और अयाना सिल्वर ज्वैलरी से एक्सेसराइज़ किया। मोहित राय द्वारा स्टाइल किया गया, कियारा आडवाणी का लुक फैन्स के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। फैन्स कियारा के इस लुक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।














