एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे हॉट अदाकाराओं में से एक है। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। हाल ही में कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कियारा अडवाणी ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में कियारा अडवाणी ने सिल्वर कलर का बेहद खूबसूरत बैकलेस गाउन पहना हुआ है। वीडियो में कियारा कैमरा की तरफ देखकर पोज कर रही हैं। उन्होंने रेड कलर की प्रिंटेड हील्स को ड्रेस के साथ मैच किया है।
कुछ घंटों पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 26 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इतना ही नहीं वीडियो पर कियारा के फैंस और फिल्मी सितारे धड़ल्ले से कमेंट कर रहे हैं। सभी कियारा आडवाणी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।













