न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक-कैट शादी : मेहमान उठाएंगे जंगल सफारी का लुत्फ, अंबानी परिवार के लिए ओबेरॉय होटल में 5 रूम, हर गेस्ट को मिला एक सिक्योरिटी कोड

खबर है कि शादी में शरीख होने वाले मेहमान रणथम्बोर नेशनल पार्क में जंगल सफारी करेंगे। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 10:24:48

विक-कैट शादी : मेहमान उठाएंगे जंगल सफारी का लुत्फ, अंबानी परिवार के लिए ओबेरॉय होटल में 5 रूम, हर गेस्ट को मिला एक सिक्योरिटी कोड

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी (Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding) में शामिल होने के लिए मेहमान लगातार पहुंच रहे हैं। 9 दिसंबर को दोनों 7 फेरे लेकर फिल्म इंडस्ट्री के नए पावर कपल बन जाएंगे। फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की शादी को लेकर कई अपडेट सामने आ रहा है। खबर आ रही है कि विक-कैट की शादी में अंबानी परिवार भी मेहमान बन सकता है। उनके लिए ओबेरॉय होटल में 5 रूम रिजर्व किए गए हैं। हालांकि, अभी तक अंबानी परिवार के लोग सवाई माधोपुर नहीं पहुंचे हैं। वहीं यह भी चर्चा है कि शादी में विराट-अनुष्का के साथ अक्षय कुमार और दूसरे सेलिब्रिटीज भी आ सकते हैं।

इसके अलावा खबर है कि शादी में शरीख होने वाले मेहमान रणथम्बोर नेशनल पार्क में जंगल सफारी करेंगे। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की इस शाही शादी में भाग लेने के लिए फिल्मी दुनिया के कई सितारे और वीवीआईपी मेहमान जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा सवाई माधोपुर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में भाग लेने वालों में कई मेहमानों ने सवाई माधोपुर स्थित रणथम्बोर नेशनल पार्क में जंगल सफारी की इच्छा जाहिर की है। इसलिए चौथ का बरवाडा में स्थित बरवाडा फोर्ट और ताज में रुकने वाले मेहमानों के लिए जंगल सफारी का खास इंतजाम किया गया है।

बिना सिक्योरिटी कोड के एंट्री नहीं

शादी समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों को इवेंट कंपनी ने एक कोड अलॉट किया है। इस कोड के बारे में केवल मेहमानों और इवेंट कंपनी का जानकारी है कि कौन सा कोड किस मेहमान का है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि एक कमरे से दूसरे कमरे में रहने वाले मेहमान को आखिरी समय तक ये पता नहीं चल सके कि कौन सा मेहमान कहां ठहरा हुआ है। बिना सिक्योरिटी कोड के एंट्री भी नहीं दी जा रही है। मंगलवार को भी कुछ गाड़ियों का काफिला पहुंचा था। बिना सिक्योरिटी कोड उन्हें एंट्री नहीं दी गई।

शादी में शामिल होंगे सिर्फ 120 मेहमान

कपल की वेडिंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री से ज्यादा गेस्ट्स नहीं आ रहे हैं। शादी में सिर्फ 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। दरअसल, कोरोना वायरस को देखते हुए सिमित लोगों को ही बुलाया गया है। जो सेलेब्स इस वेडिंग का हिस्सा हैं उनमें, करण जौहर, फराह खान, नित्या मेहरा, यासमीन कराचीवाला, अमित ठाकुर डेनियल बेयुअर, अंगद बेदी, नेहा धूपिया, सनी कौशल, सनी की गर्लफ्रेंड सारवरी वाघ, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, रोहित शेट्टी, ऋतिक रोशन, अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर और अंगिरा धार शामिल हैं। इसमें से कुछ मेहमान शादी में पहुंच गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट