एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी जिंदगी के खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ने महीने भर पहले विक्की कौशल संग 7 फेरे लिए थे। कैटरीना मालदीव गई हुई हैं। मगर वे हसबेंड विक्की कौशल के बिना ही मालदीव गई हैं। एक्ट्रेस ने मालदीव वेकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। बता दे, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है जो उनकी हर एक एक्टिविटी पर ध्यान देते हैं। वे जैसे ही अपनी कोई फोटो शेयर करती हैं, फैंस तुरंत उनके पोस्ट पर कमेंट कर प्यार जताते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें कैटरीना कैफ के पास सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 है। इस मूवी के अधिकतर सीन्स की शूटिंग हो चुकी है मगर फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। कैटरीना के पास मैरी क्रिसमस नाम की भी एक मूवी है। इस मूवी में वे साउथ एक्टर विजय सेतुपति संग काम करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन दिग्गज फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन कर रहे हैं।














