बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) 90 के दशक की वो सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपनी एक्टिंग और डांस के दम पर करोड़ों फैंस के दिलों में राज करती हैं। करिश्मा कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि एक्ट्रेस की हर पोस्ट पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वो बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से अपनी 2 लेटेस्ट तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में करिश्मा कपूर ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और पर्पल कलर का लोवर पहनी हुई हैं। इस अटायर में वो बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनका परफेक्ट बॉडी फिगर देखने को मिल रहा है। बंधे हुए बाल और आंखों में काला चश्मा उनके इस स्पोर्टी लुक को कॉम्पलिमेंट कर रहा है। उन्होंने व्हाइट कलर के स्पोर्ट्स शूज पहन रखे हैं।














