न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना कपूर के तीसरे बच्चे के नाम पर उठा बवाल, जानें क्या है मामला?

अपनी शादी से लेकर बच्चों के नाम को लेकर विवादों में रहीं चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अब एक नई कंट्रोवर्सी में घिर गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 11:56:13

करीना कपूर के तीसरे बच्चे के नाम पर उठा बवाल, जानें क्या है मामला?

अपनी शादी और बच्चों के नाम को लेकर विवादों में रहीं चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अब एक नई कंट्रोवर्सी में घिर गई हैं। दरअसल, एक ईसाई समूह ने एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की किताब के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए बुधवार को उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। करीना ने इस किताब का नाम 'प्रेग्नेंसी बाइबल' रखा है जिस पर ईसाई संगठनों और ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड (AIMB) ने आपत्ति जताई है। बता दे, 40 साल की करीना ने 9 जुलाई 2020 को अपनी बुक प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च की थी। एक्ट्रेस के मुताबिक इस किताब में इस बात का जिक्र है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर किस तरह का एहसास हुआ था। करीना ने बुक को अपना तीसरा बच्चा भी बताया था। इसी साल फरवरी में करीना ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले वे अपने पहले बच्चे तैमूर के नाम को लेकर सुर्खियों में रही थीं।

क्या है शिकायत

अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने पुस्तक को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूसरे लेखक का भी नाम है. शिंदे ने अपनी शिकायत में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अदिति शाह भीमजानी द्वारा लिखित और जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक के शीर्षक 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' (Pregnancy Bible) का उल्लेख किया है. शिकायतकर्ता की तरफ से कहा गया है कि इस किताब के टाइटल में ईसाइयों के पवित्र शब्द 'बाइबल' का इस्तेमाल किया गया है। इससे उनकी और क्रिश्चियन समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

अभी केस दर्ज नहीं हुआ

आशीष शिंदे ने मामले में IPC की धारा 295-A के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, केस दर्ज हुआ है या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है। एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की, लेकिन कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. शिवाजी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक साईनाथ थोम्ब्रे ने बताया, 'हमें शिकायत मिली है लेकिन यहां कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता क्योंकि घटना यहां (बीड में) नहीं हुई है. मैंने उन्हें मुंबई में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है.'

करीना कपूर बुक लॉन्चिंग के बाद से ही विवादों में है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड भी इस किताब के टाइटल को लेकर अपनी आपत्ति जता चुका है। बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड यूसुफ ने भी टाइटल पर आपत्ति जताते हुए बुक के ऑथर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की बात कही थी।

करीना बुक लॉन्चिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं। करीना जब अपनी इस बुक पर काम कर रही थीं, तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया फैंस को एक तस्वीर पोस्ट कर कंफ्यूजन में डाल दिया था। दरअसल, करीना ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे एक सोनोग्राफी लिए खड़ी हैं।

करीना ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'कुछ रोमांचक चीज पर एक लंबे समय से काम कर रही हूं। हालांकि, यह वह काम नहीं है जो आप सोच रहे हैं। जल्द ही इसकी घोषणा करती हूं, तब तक इसी प्लेटफॉर्म पर बने रहें।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर