बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) खाने-पीने की बड़ी शौक़ीन है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) की सबसे पसंदीदा डिश में से एक है पिज्जा, जिसे उन्होंने प्रेग्नेंसी के दिनों में खूब इंज्वॉय किया था। करीना कपूर ने खुद इस बात का खुलासा वीडियो को शेयर कर किया है। करीना कपूर इस वीडियो में बहुत मजेदार तरीके से जंबो साइज यानी लार्ज साइज पिज्जा को इंज्वॉय कर रही हैं।
करीना कपूर (Kareena Kapoor) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लार्ज साइज पिज्जा को देख खुश हो जाती हैं। उसके बाद वो पिज्जा के एक स्लाइस के ऊपर एक और स्लाइस रख लेती हैं और आराम से खाती हैं। करीना के इस वीडियो को कुछ घाटों में ही 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस वीडियो को अब तक 2.83 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं।














