धड़क फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर आज अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती है। हाल में भी जाह्नवी कपूर ने एक फोटोशूट कराया है, जिसमें उनकी बोल्ड अदाएं देखने को मिल रही हैं। जाह्नवी कपूर ने सफेद कपड़ो में गार्जियस लुक साझा किया है। जाह्नवी इन तस्वीरों में व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा के साथ शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की ही डेनिम जैकेट भी पहनी हुई है। फोटोज में एक्ट्रेस की अदाएं मदहोश करने वाली है। फोटोज शेयर करते हुए भी एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का हार्ट बनाया है। फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही है और वह इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे है।














