बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का हर लुक फैंस को दीवाना बना देता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेडरूम से ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी कि फैंस का उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। जाह्नवी कपूर फोटोज में सफेद रंग के ब्रालेट और पायजामा में बैड पर आराम फरमाती हुई दिख रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी की हर अदा फैंस पर कहर ढा रही है। जाह्नवी ने अपनी स्टनिंग फोटोज के साथ दिलचस्प कैप्शन लिखा है, 'आपको कल कॉल करूंगी।' जाह्नवी के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए खुशी ने कहा है- 'ओके, अब घर छोड़ दो।'














