बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फैन फॉलोइंग कमाल की है और वह आए दिन इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर के करियर को जैसा स्टार्ट मिला है उससे लगता है कि वह काफी लंबा सफर तय करने वाली हैं। जाह्नवी की खूबसूरती के करोड़ों दीवाने हैं और उनका अभिनय भी कमाल का होता है।
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वह ढलते सूरज के सामने बैठी नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने आँखों में काजल लगाकर रखा है। व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में जाह्नवी कपूर कमाल की लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को कुछ ही घंटे में लाखों लाइक्स मिल गए हैं। सेलेब्स भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरों के कैप्शन में जाह्नवी कपूर ने हनीपॉट इमोजी बनाया है।














