बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने तस्वीरों और वीडियो के कारण वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आपको उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीर देखने को मिल जाएगी। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं, एक यही कारण है कि उनके पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में जैकलीन ने अपनी दो बैकलेस फोटो फैन्स के लिए शेयर की है, जिसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर ली है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसने लोगों के सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर उन्होंने ऐसे लिखा क्यों है?
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपने इंस्टाग्राम पर जो बोल्ड फोटो शेयर की है, उसमें वह सिर्फ तौलिए में दिखाई दे रही हैं। लाल रंग के तौलिए में वह अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें बाथरुम की हैं। वह शीशे के सामने खड़े होकर पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उसमें वह सोसायटी को जोरदार ताना मारते दिखाई दे रही हैं।














