बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का लेटेस्ट फोटोशूट इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फोटो में जैकलीन फर्नांडिस का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। जिस पर से नजरें हटा पाना फैंस के लिए काफी मुश्किल हो रहा हैं। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो व्हाइट ड्रेस पहन कर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। जैकलीन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बस एक एलियन वाली इमोजी शेयर की है बाकी कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों पर अब तक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
ये कोई पहला मौका नहीं है जब जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी कोई फोटो शेयर की और उसे इतना पसंद किया गया हो। जैकलीन कोई भी फोटो शेयर करती हैं तो उसपर फैंस अपना खूब प्यार बरसाते हैं।














