फिल्म बर्फी से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज हमेशा ही किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बेशक इस समय वह फिल्मों से दूर हों, इसके बावजूद भी इलियाना फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपना बेहद ही अजीबो गरीब चेहरा दिखाया है। वीडियो में वह अपनी आंखों की पुतलियों को सामने की ओर झुकाए अजीब से एक्सप्रेशन्स दे रही हैं। ऐसा लग रहा है मानो कॉफ़ी के बिना इलियाना का दिमाग हैंग कर गया हो। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मेरा दिमाग बिना कॉफी के काम करने की कोशिश कर रहा है'। इलियाना के इस वीडियो को महज कुछ देर में लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी इस वीडियो पर कमेंट कर इलियाना की बात पर सहमति जता रहे हैं।














