ऋतिक रोशन वैसे तो अपनी फिल्मों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो अपनी मिस्ट्री गर्ल को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक्टर और म्यूजिशियन सबा आजाद के साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर सबा को ऋतिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जाने लगा था। वहीं, इस बीच ऋतिक रोशन द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर ने फैंस को थोड़ा चिंता में डाल दिया। दरअसल, ऋतिक ने जो फोटो शेयर की है उसमें वे अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रहे हैं, उनके हाथों में सुईयां लगी हुई हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार का ये हाल देखने के बाद उनके फैंस को घबराहट हो गई है। ऋतिक की यह तस्वीर देख फैंस चिंता में डूब गए।














