साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने बोल्ड लुक को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लोग न सिर्फ उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। वह अपने हॉट लुक के साथ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मरुन आउटफिट में नया फोटोशूट फैन्स के साथ शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्रालेट स्ट्रिप्ड टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं।
जाह्नवी अपनी कई तस्वीरों में कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इन तस्वीरों में लाइट मेकअप और ओपन हेयर के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और कानों में बड़े ईयररिंग्स के साथ लुक को कम्प्लीट किया है। कैमरे के सामने उनके चेहरे का ग्लो साफ दिख रहा है। उनकी नशीली आंखे फैंस पर कहर ढा रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करे तो जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘रूही’ में देखा गया था। वे फिल्म ‘गुड लक जेरी’ (Good Luck Jerry) का भी हिस्सा हैं जो तमिल फिल्म की रीमेक है। इसके अलावा, वे ‘तख्त’ और ‘दोस्ताना 2’ से भी जुड़ी हैं।














