टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 9 अगस्त को अपना 30वां बर्थडे मनाया। अपने जन्मदिन पर हंसिका मालदीव्स घूमने गई हुई है। जहां से वे अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर कर रही है। हाल ही में हंसिका ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसको खूब देखा जा रहा है। हंसिका ने अपनी दोस्त तन्वी शाह के साथ ये वीडियो बनाया है।
वीडियो में हंसिका मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं। हंसिका ने बीच ड्रेस पहना हुआ है और वे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। वीडियो में हंसिका अपनी दोस्त तन्वी के साथ 'Jalebi Baby' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैन्स हार्ट व फायर वाले इमोजी बनाकर कमेंट भी कर रहे हैं।














