बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ हुए मतभेद को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच गोविंदा और सुनीता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों की लव बॉन्डिंग नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते है कि सुनीता आरान से बैठी हैं और गोविंदा को ऑडर देकर अपने सभी काम करवा रही हैं। सुनीता कभी चीची से कपड़े इस्तरी करवा रही हैं तो कभी गोविंदा के हाथों से फ्रूट्स खा रही हैं। गोविंदा जिस तरह से भाग-भाग कर पत्नी का काम कर रहे, उसे देख लोगों की हंसी छूट गई है।
इस मजेदार वीडियो को खुद गोविंदा और सुनीता भी खूब एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तुम तो धोखेबाज हो’ गाने का म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है। वीडियो देखकर लोग गोविंदा के मजे लेते हुए उन्हें ‘जोरू के गुलाम’ का रहे है। एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘दोनों की जोड़ी क्यूटेस्ट है’। इस तरह के ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं वीडियो पर देखने को मिल रही हैं। लोग इस वीडियो को देख अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं।














